Tuesday, May 21, 2024
300 सीट का आंकड़ा पार कर हम पुनः बनाएंगे सरकार - अरुण सिंह
शशि भूषण दूबे कंचनीय की रिपोर्ट
मीरजापुर, जीपीएन न्यूज। प्रयागराज जिले के मिर्जापुर के पास में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने प्रयागराज स्थित भाजपा के मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
उन्होंने कहा की भाजपा की सरकार लगातार गरीब कल्याण के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला गैस योजना, स्वच्छ भारत के तहत शौचालय निर्माण, अन्न योजना के तहत गरीबो को अनाज घर घर जल योजना यह सभी भाजपा के गरीब कल्याण के लक्ष्य को आगे बढ़ा रहे है।
उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा की हमने जो कहा कर के दिखाया है और जो संकल्प लिया वह भी कर के दिखायेंगे और हमने जनता का विश्वास जीता है ईमानदारी से सेवा की है। और उत्तर प्रदेश का विकास किया है। उत्तर प्रदेश को विकास की दिशा में आगे बढाया है और बीते 5 वर्षो में उत्तर प्रदेश में माफिया राज का अंत हुआ है। भू-माफियाओ की 2 हजार करोड़ से अधिक की सम्पत्त्ती जब्त हुई है और गुंडे आज उत्तर प्रदेश को छोड़कर भाग रहे है। अपराधियों में कानून का खौफ है। माताएं बहने सुरक्षित है। युवाओ को अवसर मिल रहा है। किसानो के उपज के साथ-साथ सरकारी खरीदी भी दुगनी हुई है। गन्ना किसानो की तय समय पर भुगतान की व्यवस्था हम कर रहे है। एवं विलम्ब पर ब्याज के साथ भुगतान की व्यवस्था होगी और होली और दीवाली पर गैस सिलेंडर मुफ्त देने की व्यवस्था होगी। हमारा संकल्प है उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाकर गरीब कल्याण के लक्ष्य को पूरा करके उत्तर प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाना है।
उन्होंने कहा कि इसके पूर्व की समाजवादी पार्टी की सरकार में गुंडाराज, भ्रष्टाचार, नियुक्तियो में भेदभाव, बहन-बेटिया असुरक्षित आस्था के स्मारकों का तिरस्कार इत्यादि होता रहा और उस समय, भारतीय जनता पार्टी ने यह संकल्प लिया था की इन सभी समस्याओ का निवारण कर हम उत्तर प्रदेश को विकास की राह पर हम अग्रसर करेंगे और इस संकल्प को सिद्ध करने हेतू हमने पिछले 5 वर्षो में निरंतर प्रयास किये है, जिसका परिणाम यह है की आज उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, जिला अध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती, मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, दिलीप चतुर्वेदी, विवेक गौड़ उपस्थित रहे।
GPN News | All right Reserved 2024